Friday , 11 September 2026

साइबर सिटी में चल रही देह व्यापार की मंडी, पुलिस ने किया भंडाफोड़

गुरुग्राम, 5 जुलाई(सतीश कुमार राघव): साइबर सिटी गुरुग्राम पुलिस ने एक बार फिर मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है । गुरुग्राम पुलिस ने सेक्टर-29 इलाके में चल रहे एक मसाज पार्लर पर रेड कर पांच विदेशी युवतियों समेत कुल 11 लड़कियां और 4 युवकों को गिरफ्तार किया है जिनमें दो ग्राहक व दो स्पा के मैनेजर हैं । गिरफ्तार युवकों में एक विदेशी ग्राहक है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

जी हां हाईटेक शहर में अब मसाज पार्लर सेक्स रैकेट का गंदा धंधा बन चुका है। आये दिन पुलिस इन पर रेड कर ऐसे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करती हैं लेकिन फिर भी गुरुग्राम पुलिस इन गंदे धंधे पर लगाम लगाने में नाकामयाब है। बुधवार शाम करिब साढ़े चार बजे सेक्टर-29 थाने की पुलिस ने टीम बनाकर गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-29 हुडा मार्किट में स्पा टाइम्स के नाम से चल रहे मसाज पार्लर पर फर्जी ग्राहक भेजकर रेड मारी। जहां से पुलिस ने 5 विदेशी युवतियों समेत कुल 11 युवतियां और 4 युवकों को गिरफ्तार किया।

 

 

 

बता दे साइबर सिटी गुरुग्राम में जिस्म फिरोशी के धंधा इन दिनों जोरों पर है। इस पर रोक लगाने की ज़रूरत है। जिसके लिए जरूरी है कि कानून को सख्त किया जाए। ताकि देह व्यापार के गोरख धंधे में आने से पहले लोग दस बार सोचे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *