टोहाना, 3 जुलाई(नवल सिंह): गांव पिरथला में देर रात्री एक भाई ने ही अपने भाई के मकान पर ट्रैक्टर चला कर उसका मकान तोड़ दिया और पड़ौसियों को भी नहीं बक्शा। शख्स की दबंगई यहीं नहीं थमी। मौके पर पहुंचे पत्रकारों ने जब इस घटना को अपने कैमरे में कैद करने का प्रयास किया तो इस शख्स ने अपनी गुंडागर्दी दिखाते हुए पत्रकारों को भी धमकाया। इस शख्स की इस हरकत के बाद आस-पास के लोग भी खौफजदा थे। घटना की सुचना मिलते ही डीएसपी जोगिन्द्र शर्मा खुद स्थिती का जायजा लेने पहुंचे। बता दें सुनीँद्र नाम का यह शख्स अब पुलिस की गिरफ्त में है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर घर में घुसकर मारना, तोड़-फोड करना, जान से मारने की कोशिश, जान से मारने की धमकी जैसे आरोप के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
