Monday , 14 September 2026

चोर पकड़ने गए पुलिस कर्मी की हुई पिटाई, जान से मरने की दी धमकी

टोहाना, 30 जून(नवल सिंह):  चोरी के एक मामले में आरोपी को पकडऩे गई पुलिस टीम पर ही हमला हो गया। हमले में पुलिस कर्मी को चोटें आई और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। पिडि़त पुलिसकर्मी ने अपनी शिकायत थाना शहर में दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मी कर्मचन्द चोरी के मामले में सैनी मोहल्ला टोहाना में एक आरोपी को पकडने गया था। और जब वो उसके घर पहुंचा तो आरोपी और उसकी पत्नी ने पुलिस कर्मी के साथ मार-पीट की। जिसमें उसके सिर पर भी चोट आई है। इतना ही नहीं उन लोगों ने पुलिस वाले की वर्दी तक फाड दी और जाते-जाते उसे जान से मरने की धमकी भी दी।  पुलिस कर्मी ने घटना की शिकायत शहर थाना में दे दी है और पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *