गुरुग्राम, 30 जून(सतीश राघव): गुरुग्राम- सेक्टर-9 थाना इलाके में युवक पर हुई फायरिंग का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार पकडे गए आरोपियों में से तीन का पहले से ही क्रिमिनल प्रोफाइल है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। तीन साल बाद बदला लेने के लिए अंकुर,तपिश दर्शन,अरुण नामक युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया ।
फिलहाल सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर है और पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
