रोपड़/रूपनगर,21जून। रूपनगर में चल रही नाजायज माइनिंग पर छापा मारने गए अाम अादमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर खनन माफिया के लाेगों ने हमला कर दिया। इससे वह घायल हाे गए अौर उनकी हाले गंभीर बताई जा रही है। वह सतलुज नदी के किनारे हो रहे रेत खनन का जायजा लेने पहुंचे थे। उनको इलाज के लिए रूपनगर के सिविल अस्पताल ले जाया गया और वहां से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार, रूपनगर के आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ काे सतलुज दरिया के किनारे अवैध रेत खनन की शिकायत मिली थी। अमरजीत जिले की बाइहारा खड्ड पर पहुंचे। इस दौरान मीडियाकर्मी भी उनके साथ थे। यहां पोक मशीनों से लगातर दरिया से रेत निकाली जा रही थी। सूचना मिलने पर माफिया के लोगों ने मशीनों को वहां से हटा दिया।
जैसे ही विधायक रेत निकासी वाले स्थान पर पहुंचे तो डंडों और तेजधार हथियारों से लैस माफिया के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उनको उपचार के लिए तुरंत रूपनगर के सिविल अस्पताल लाया गया। बताया गया है कि हमले के दौरान एक पत्थर उनकी छाती में लगा। इससे उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई। इस दौरान मीडिया कर्मियों के कैमरे छीनने की कोशिश भी की गई।
रूपनगर के सिविल अस्पमाल में उनका प्रारंभिेक इलाज करने के बाद हालत गंभीर होने के कारण संदोआ को चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर कर दिया गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
