सोहना, 20 जून(सतीश सचदेवा): दिल्ली एसीआर समेत पूरे प्रदेश भर में धूल के गुब्बारों से लोगों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद दिखाई नही दे रही हैं क्योंकि इस बार प्रदेश में मानसून अपने निर्धारित समय से लेट आएगा और 15 जुलाई के बाद हरियाणा में मानसून की दस्तक होगी। जिसके बाद लोगों को राहत की सांस मिलेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मौसम के जानकारों की माने तो इस बार मानसून अपने निर्धारित समय से लेट हैं। क्योंकि हर बार जून के शुरूआत में ही प्री मानसून के आसार दिखाई देन लगते और जून के मध्य तक प्री मानसून की दस्तक हरियाणा में हो जाती थी लेकिन इस बार प्री मानसून जुलाई के शुरूआत में आएगा और उसके 15 दिन बाद मानसून की दस्तक हरियाणा में होगी।
साथ ही इस बार मानसून के लेट होने के साथ मानसून की बारिश के आसार भी नार्मल होंगें। यानि इस बार मानसून की बारिश प्रदेश में नोर्मल होगी। ऐसे में अब इंताजार हैं तो प्री मानसून का ताकि जल्द से बढ़ते पोल्यूशन और डस्ट से लोगों को राहत मिल सके।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
