सिरसा, 19 जून : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के जन्मदिन के मौके पर सिरसा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्धारा नशे के खिलाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया, जिसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। मैराथन दौड़ से पहले अशोक तंवर ने पौधा रोपण भी किया। इस मौके पर अशोक तंवर ने कहा कि आज देश और कांग्रेस के सामने जो चुनौतियां है उनका वह डटकर मुकाबला करेंगे और उन्होंने संकल्प लिया कि 2019 में राहुल गाँधी देश की कमान संभालेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अशोक तंवर ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश को भाजपा ने पीछे ले जाने का काम किया है। साथ ही उन्होंने अपनी अगली साइकिल यात्रा के बारे में बताय कि उनकी अगली साइकिल यात्रा 19 जुलाई से गड़ी किलोई सांपला से बड़ी रैली के साथ शुरू होगी और 22 जुलाई को यात्रा का समापन कलानौर में होगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
