शाहकोट उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी लाडी शेरो वालिया की जीत की खुशी में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जश्न मनाया गया। ढोल की थाप पर तृप्त राजिंदर बाजवा,सुख सरकारिया और कई अन्य नेता पंजाब प्रदेश कांग्रेस भवन में झूमते नजर आए और लड्डुओं से एक दूसरे का मुंह मीठा किया। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा ने कहा कि जीत तो होनी ही थी क्योंकि जीत हमेशा सच्चाई की होती है। इल्जाम लगाने से कुछ नहीं होता। आम आदमी पार्टी अपने अंजाम तक पहुंच गई है।
कैबिनेट मंत्री सुख सरकारीया ने जीत पर खुशी का इजहार करते हुए इसे नीतियों की जीत बताया और कहा कि जीत तो पहले ही सुनिश्चित थी। विरोधी जानबूझकर कुप्रचार कर रहे थे। आम आदमी पार्टी का वजूद खत्म हो चुका है। उसके बारे में कुछ बोलने की जरूरत ही नहीं रही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
