शिमला, 20 मई । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कल्याणी हेलीपैड पहुंचते ही उनका राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वागत किया। राष्ट्रपति 12:30 बजे शिमला पहुंचे। वह परिवार सहित शिमला आए हैं। उनके शिमला दौरे के लिए कमांडो ओर पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ है। आज शाम 7 बजे राज्यपाल ने रात्रि भोज रखा गया है और इस दौरान हिमाचली संस्कृति भी प्रस्तुत की जाएगी। 21 मई को वह नौणी सोलन मे होने वाले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे । 22 मई को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
