Friday , 11 September 2026

अपनी मांगों को पर अड़े सफाई कर्मचारी, तीसरे दिन भी हड़ताल जारी

नगर निगम के सफाई कर्मचकारी दो दिनों से प्रदेशव्यापी हड़ताल पर है। इस हड़ताल के चलते शहर में जगह जगह सड़कों पर कूड़े के ढेर नजर आ रहे है। हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। रोहतक में भी सफाई कर्मचारी नगर निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे है। हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी समान काम समान वेतन ,कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग सरकार से कर रहे है।
उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर आज उनकी मांगे नहीं मानी गई तो अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर जाने का फैसला लिया जायेगा ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रधान संजय बिड़लान ने बताया कि सरकार ने अपने मेनोफस्टो में वायदा किया था कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जायेगा। लेकिन अभी तक यह पूरा नहीं किया। हरियाणा के तमाम सफाई कर्मचारी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और समान काम समान वेतन की मांग पर हड़ताल पर है आज हमारी हड़ताल का तीसरा दिन है। लेकिन अभी तक सरकार ने हमारे किसी भी प्रतिनिधि को बातचीत के लिए नहीं बुलाया है। आज हमारी मांगे सरकार नहीं मानती तो यह हमारी हड़ताल अनिश्चित काल के लिए हो सकती है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *