Friday , 11 September 2026

किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर बैंक मैनेजर मांग रहा था रिश्वत

विजीलेंस विभाग की टीम ने आज सर्व हरियाणा बैंक की मुढ़ाल शाखा के मैनेजर को तीन हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मैनेजर वीर सिंह किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गांव मुढ़ाल निवासी तेजवीर ने शिकायत की थी कि गांव के बैंक मेैनेजर बीर सिंह किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर बार बार चक्कर लगवा रहे है तथा उनसे 3 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहे है। शिकायत पर विजीलेंस विभाग की टीम ने मामले की जानकारी आज उच्च अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने एक टीम का गठन किया जिसमें नायाब तहसीलदार नरेश कुमार को डयूटी मजिस्ट्रेट बनाया ओर रेड मारने के आदेश दिए।

विजीलेंस इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने आज शिकायतकर्ता तेजवीर की शिकायत पर तीन हजार रुपए उन्हें दिए थे। डयूटी मजिस्ट्रेट ने उन नोटों पर अपने हस्ताक्षर कर दिए थे। शिकायतकर्ता ने वो पैसे बैंक मैनेजर को दिए तथा उसी समय विजीलेंंस की टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आज आरोपी मैनेजर का मैडिकल करवा कर उन्हें कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *