Monday , 27 July 2026

सीएम सिटी में सुरक्षित नहीं पुलिस कर्मी: देखें वीडियो

11 मई। करनाल के सिटी थाने में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद मामला गरमा गया। स्थानीय लोगों ने सैकड़ों की संख्या में इकठे हो कर थाने पर हमला बोल दिया और थाने में खड़ी एसएचओ की पुलिस जीप सहित कई मोटरसाइकल , कारों सहित थाने को निशाना बनाया और जमकर तोड़फोड़ की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

बता दे, करनाल सिटी थाने में मंगल कालोनी के रहने वाले जेबा राम को पुलिस ने नशा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था, लेकिन थाने में ही जेबा राम की मौत हो गई। लोगों का आरोप है की पुलिस मारपीट के दौरान जेबा राम की मौत हुई। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग लाठी डंडे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस थाने में मुलाजिमों सहित थाने को अपने गुस्से का शिकार बनाया। इस हमले में पुलिस को अपने बचाव में फायरिंग कर के भागना पड़ा। फिलहाल मामला तनावपूर्ण है आला पुलिसअधिकारी मौके पर पहुँच लोगों को समझाने का प्रयास कर रहें हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *