केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर अपनी मांगो को लेकर प्रदेश के सभी नगरपालिका सफाई कर्मचारी आज से तीन दिन की हड़ताल पर चले गए। प्रदेशव्यापी हड़ताल पर रेवाड़ी में सैंकड़ो की संख्या में नगरपालिका कर्मचारी हड़ताल कर 72 घंटे के लिए नगरपालिका के बाहर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगते हुए नप सफाई कर्मियों ने कहा की सरकार और संघ के बीच 17 जुलाई 2017 को हुए समझौते पर अब तक अमल नहीं किया गया है कर्मचारी कई बार अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर मशाल जुलूस निकाल चुके है बावजूद इसके सरकार उनकी मांगो को लगातार अनसुना कर राहु है। अब यह उनकी तीन दिवसीय हड़ताल है यदि अब भी सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया तो नप कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
