Sunday , 13 September 2026

पीटने के बाद छोड़ा बीच सड़क, अस्पताल में तोडा दम

लुधियाना, 8 मई। लुधियाना के छावनी मोहल्ला स्थित दमोरिया पुल के निकट बीती रात एक युवक को उसके साथी द्वारा बीच सड़क पर पीटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया। जिसने बाद में सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस पुरे मामले में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसीपी नार्थ लखवीर सिंह के मुताबिक मृतक की पहचान रणजीत राणा, निवासी दरभंगा, बिहार के रूप में हुई है। जबकि आरोपी की भी देर शाम तक पुलिस ने आरोपी की पहचान कर्मचंद, निवासी गोंडा, यूपी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस को सिविल अस्पताल से सूचना मिली। जहां पता चला कि मृतक को जख्मी हालत में भर्ती कराया गया था, जिसने बाद में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *