मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 64वें जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर कुरुक्षेत्र ब्रहमसरोवर के पावन तट पर शहर की समाज सेवी व धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से महाआरती का आयोजन किया गया। इस महाआरती में राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक डा. पवन सैनी, सहित अन्य धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना की और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की लम्बी आयु व मंगलमय भविष्य की प्रार्थना की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री के मंगलमय जीवन की कामना को लेकर पहुंचे मंत्रियों सहित अन्य धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का कहना कि कुरुक्षेत्र को पर्यटन के रुप में विकसित करने में मुख्यमंत्री का अहम योगदान है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
