अम्बाला, 30 अप्रैल: अम्बाला कैंट विधानसभा क्षेत्र के गाव बाड़ा में आयुष्मान भारत योजना के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। यहां पर सोशियो इकोनॉमिक कास्ट बेस्ड सेन्सस 2011 के तहत चिन्हित किये गए 131 परिवारों को 5 लाख रुपयों तक के मुफ्त कैश लैस बीमा योजना की सौगात दी गई। इसके अलावा विज ने गाव के तीन जरूरत मंद परिवरों को उज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन भी वितरित किए। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस योजना के लिये टेंडर आमंत्रित कर लिए गए हैं और इस योजना की शुरुआत करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है। जल्दी ही इसकी कम्पनियां तय हो जाएंगी और लोगों को इसकी सुविधा लोगों को मिलनी शुरू हो जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
