फतेहाबाद के भट्टू कस्बा के गांव जांडवाला बागड़ के एक युवक की टांगे तोड़ कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने खुद मृतक के परिजनों को फोन पर सूचना दी कि उसने घटना को अंजाम दिया है और बलजीत को जान से मारने के बाद उसकी लाश को सड़क पर फेंक दिया। इस सूचना के बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और बलजीत की तलाश शुरू कर दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डीएसपी गुरदयाल सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस को ढाबी कलां गांव के पास सड़क किनारे बलजीत की लाश बरामद हुई। जांच में सामने आया कि बलजीत की टांगों को बुरी तरह से तोड़ा गया और अधिक खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। बलजीत की हत्या उसी के गांव में रहने वाले हनुमान नाम के व्यक्ति ने की है। जानकारी के अनुसार दोनों का कई दिनों से आपस में झगड़ा चल रहा था।
पुलिस के अनुसार दोनों युवकों के बीच झगड़ा गांव में अपनी अपनी चौधर का दावा करते को लेकर चल रहा था। चौधराहट की इस आपसी जंग में दोनों युवकों के बीच बीती रात झगड़ा हुआ और हनुमान ने बलजीत की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी हनुमान के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और पूरी घटना की जांच की जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
