Saturday , 12 September 2026

विवाह में सम्मलित लोगों ने शगुन गौसेवा दानपात्र में डाला

देश भर में हनुमान जयंती का पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है वहीं फतेहाबाद के बड़ोपल गांव में एक गौभक्त राजेंद्र भाटिया ने हनुमान जयंती एक अनोखे अंदाज में मनाई और अपनी बेटी की शादी में आए मेहमानों से शगुन लेने की बजाय शगुन के पैसे गौशाला के दानपात्र में डालने को कहा जिसके लिए पंडाल में गोशाला के नाम पर दानपात्र रखा गया जिसमे विवाह में शामिल लोगों ने शगुन गौमाता की सेवा के लिए दानपात्र में डाला। शादी में आए सभी मेहमानों ने इस अनोखी पहल की खूब प्रशंसा की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दीक्षा के परिवार की यह तमन्ना थी कि बेसहारा व गौशाला में रहने वाली गौ माता के लिए दान जरूरी है लड़की के पिता ने कहा कि यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा तथा विवाह समारोह आदि में दिए जाने वाला शगुन बंद होना चाहिए तथा उनके विवाह समारोह में शामिल सैकड़ों लोगों ने इस बात का संकल्प लेकर श्री हनुमान जयंती का दिवस अनोखे अंदाज में मनाया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *