मनोहर लाल खट्टर अचानक नीलोखेड़ी तहसील पहुंचे जहाँ कार्यालय में छुटी होने के कारण किसी को भी मुख्यमंत्री के आने का कारण नहीं पता था। मुख्यमंत्री के अचानक आने से तहसील परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। मुख्यमंत्री ने तहसील परिसर में बनने वाले अंत्योदय सरल केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला उपायुक्त आदित्य दहिया भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने तहसील परिसर में बन रहे अंत्योदय सरल केंद्र का निर्माण कार्य कहाँ तक पहुंचा इसका निरक्षण किया। मुख्यमंत्री ने डीसी से इसकी जानकारी ली। डीसी ने इस दौरान स्टाफ की कमी के कारण हो रही समस्या के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया जिस पर मुख्यमंत्री ने डेपुटेशन पर स्टाफ रखकर अंत्योदय केंद्र को सुचारू रूप से चलने के आदेश दिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दे कि मुख्यमंत्री पहले ही यह कह चुके है कि अप्रेल माह में प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर अंत्योदय केन्द्र खोले जाएंगे, ताकि एक ही छत के नीचे लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं का लाभ मिल सके।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
