गर्मियों के सीजन की शुरूआत को देखते हुए फतेहाबाद शहर मे स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेंपलिंग अभियान चलाया गया। खराब दूध देने की शिकायत के बाद अमूल दूध के सैंटर पर भी फूड इंस्पेक्टर की ओर से छापेमारी की गई और दूध के सैंपल लिए गए। शहर मे निम्न स्तर का दूध बिकने की शिकायतों के चलते स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और शहर में सैंपलिंग अभियान शुरू किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
फूड इंस्पेक्टर सुरेंद्र पुनिया की ओर से शहर के डेयरियों में दूध से बने खाद्य पदार्थो के सैंपल लिए गए। फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि अमूल कंपनी के मिल्क सैंटर पर घटिया स्तर का दूध वितरित किए जाने की शिकायत उनके पास आ रही थी जिसके बाद अमूल बूथ से दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए है। अगर सैंपल फेल आते है तो निर्माणकर्ता कंपनी के खिलाफ कारवाई की जाएगी और गर्मी के सीजन के चलते मिलावटी खाद्य पर्दार्थों को लेकर उनका अभियान जारी रहेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
