शहीद दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज पंचकूला पहुंचे जहाँ उन्होंने पंचकूला सेक्टर 11/15 चौंक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण किया।
इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने शहीद भगत सिंह की इस प्रतिमा की सराहना करते हुए कहा कि आज के दिन हम उन शहीदों को याद कर रहें है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया और इस प्रकार के कार्यकर्मों से हर वर्ग में एक प्रेरणा जागती है कि हमें देश के लिए जीने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि अपने लिए तो सब जीते है हमे देश और समाज के लिए जीना चाहिए।
वहीं इस दौरान मंत्रियों के लिए आयोजित किये गए रात्रिभोज पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साथ में बैठकर खाना खाना और चाय पीना तो हमारी संस्कृति है तो वहीं दूसरी ओर मंत्रियों के बीच मतभेद की चर्चाओं पर मुख्यमंत्री का कहना था कि हम सब एक हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
