Thursday , 10 September 2026

बस की छत पर बैठे छात्रों की चालक ने क्यों की पिटाई

बस चालक द्वारा लड़कों की लाठी से पिटाई करने का एक मामला सामने आया है घटना फतेहाबाद के भट्टू बस स्टैंड की है जहां बस की छत पर सवार आईटीआई के छात्रों को रोडवेज बस चालक ने नीचे उतरने को कहा जैसे ही छात्र बस की छत से नीचे उतरे चालक ने उन्हें लाठी से पीटना शुरू कर दिया। ये पूरी घटना बस स्टैंड के सामने लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमे साफ़ दिखाई दे रहा है कि कैसे बस चालक नीचे उतर रहे लड़कों को लाठी से पीटता जा रहा है। छात्र बस की छत से नीचे उतरने का प्रयास कर रहे हैं, उस समय चालक लाठी से छात्रों को पीट रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

वहीं छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने 2 छात्रों को ही हिरासत में ले लिया, जबकि रोडवेज कर्मचारी द्वारा मारपीट की गई थी। जब इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई तो आईटीआई छात्रों ने मिलकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष जाहिर किया।

इस मामले में शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला आया है जिसकी जांच की जा रही है। जिसके गलती होगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *