Saturday , 31 October 2026

सम्मान समरोह में शहीद स्मारक का किया गया शिलान्यास

कुरुक्षेत्र के गांव दुनिया माजरा में शहीद दिवस को समर्पित सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू और चंद्रशेखर आज़ाद के पोत्र अमित आज़ाद भी उपस्थित हुए और शहीद स्मारक का शिलान्यास किया। शहीद-ए-आजम यूथ क्लब के चेयरमेन जसबीर गिल ने बताया कि गांव दुनिया माजरा में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहीद दिवस को समर्पित सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है ,जिसमे डीएसपी कुरुक्षेत्र गुरमेल सिंह व डीएसपी पिहोवा धीरज कुमार विशेष रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का भतीजा अभय सिंह संधू व पौत्र यादविंदर सिंह संधू, शहीद चंद्र शेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद और हरियाणा कला परिषद् के निदेशक सुदेश शर्मा व अतिरिक्त मुख्य सलाहकार संजय भसीन वरिष्ठ अतिथि रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

 

जानकारी के अनुसार शहीद सम्मारक को बनने में करीब 4 करोड़ की लागत आएगी जोकि तक़रीबन 2 साल में बनकर तैयार होगा। क्लब के उप चेयरमैन कंवलजीत सिंह अजराना ने बताया कि इस शहीद स्मारक में देश के शहीदों के जीवन चित्रण पर लाईट एंड साऊंड शो, शहीदों के जीवन से संबंधित पुस्तकालय भी बनाया जाएगा। करीब आधा एकड़ जमीन पर बनने वाले इस प्रोजैक्ट का मॉडल तैयार हो चुका है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *