चंडीगढ,20 मार्च। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि उनके लिए यह हृृदय विदारक समाचार है कि इराक में आईएसआईएस द्वारा अपहृृत सभी 39 भारतीयों की हत्या कर दी गई। उधर नेता प्रतिपक्ष सुखपाल खैहरा ने कहा कि मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रूपए सहायता दी जानी चाहिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने 39 भारतीयों की हत्या के समाचार पर शोक व्यक्त किया और इनके परिजनों को गुमराह करने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की आलोचना भी की। आम आदमी पार्टी के विधायक कंवर संधू ने सुषमा स्वराज के इस्तीफे की मांग भी की।
कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनकी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ है। ये परिवार वर्ष 2014 में उनके अपहरण के समय से ही उम्मीद लगाए थे। अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। प्रताप सिंह बाजवा ने अपने ट्वीट में भारत व पंजाब सरकार से मृतकों के परिवारों को यथा संभव सहायता की अपील भी की। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज ने तीन साल इन परिवारों को क्यों गुमराह किया। यह भारत सरकार और विदेश मंत्रालय की नाकामी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
