टोहाना की डांगरा रोड पर बनी संतोख कॉलोनी में हुए टीटू हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी बाबा प्रीतपाल को गिरफ्तार कर लिया है। शहर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि आरोपी बाबा टोहाना के रेलवे स्टेशन पर घूम रहा है जिसके बाद सूचना पाते ही टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 4 मार्च को डांगरा रोड पर बनी संतोख कॉलोनी में टीटू नाम के व्यक्ति के सिर पर हमला कर उसे घायल कर दिया था जिसके बाद घायल अवस्था में उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मर्डर के मामले के बाद पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया।
शहर प्रभारी ने आगे बताया कि मौका-ए-वारदात वाले दिन मृतक व आरोपी बाबा दोनों बैठकर शराब पी रहे थे जिनका किसी बात पर विवाद हो गया और गुस्से में आकर बाबा ने एक मोटी लकड़ी के घोटे से उसके सिर पर वार कर दिया जिससे टीटू घायल हो गया और बाद में टीटू की मौत हो गई। मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए पुलिस आरोपी बाबा की तलाश कर रही थी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
