प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को सुधारने को लेकर लाख बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं पर नगर टोहाना में ऐसा नजारा देखने को मिला जहां आठवीं की चल रही परीक्षाओं में प्रश्नपत्र कम आने की वजह से एक प्रश्न पत्र पर चार-चार बच्चे परीक्षा देते हुए मिले।
नजारा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही परीक्षा में देखने को मिला। जिसके बाद छात्राओं ने कहा कि हमें परीक्षा को लेकर एक ही प्रश्न पत्र दिया गया है प्रश्न पत्रों की संख्या कम होने के चलते एक प्रश्न पत्र पर चार-चार बच्चे देखकर परीक्षा दे रहे हैं। सरकार को चाहिए कि परीक्षा में पारदर्शिता को लेकर सतर्कता दिखाते हुए एक बच्चे को एक प्रश्न पत्र दिया जाए और इस बात का खास ध्यान रखा जाए की परीक्षा में बच्चे ईमानदारी से अपना पेपर करें।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
