हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की ”हरियाणा बचाओ,परिवर्तन लाओ” यात्रा कुरुक्षेत्र पहुंची। प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर की अगुवाई में साइकिल यात्रा अपने आखिरी पड़ाव पर है। कांग्रेस की साइकिल यात्रा का समापन 11 मार्च को पिहोवा में एक बड़ी जनसभा के साथ किया जाएगा। इस यात्रा का आज का पड़ाव अंबाला शहर में रहेगा वहीं इस यात्रा के दौरान अशोक तंवर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा को वादा फरामोश और गैर जिम्मेदार सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार से हर वर्ग दुखी है और इसलिए लोगों ने एक बार फिर कांग्रेस को चुनने का फैसला किया है। उनकी साइकिल यात्रा का एक मकसद यह भी था कि प्रदेश की वास्तविक स्थिति क्या है, प्रदेश के लोगों की माली हालात क्या है प्रदेश के विकास की क्या दशा है उसका जायजा लिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है और बदलाव लाने के लिए अग्रसर है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
