Monday , 26 October 2026

तीन वाहनों को टक्कर, एक की मौके पर मौत अन्य 2 घायल

लुधियाना के फिरोजपुर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो मोटरसकिल और एक कार को टक्कर मार दी जिसमे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और वहीँ अन्य बुलट और कार सवार को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए ट्रक चालक को पकड़ कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट में एक मोटरसाईकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, और अन्य दो लोगों को चोटें कुछ आई है जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
दुर्घटना के समय मौजूद भीड़ ने ट्रक ड्राइवर को मौके पर ही काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *