अम्बाला : अम्बाला कैंट सदर बाजार के विजय रत्न चौंक स्थित एक HAC SHOES नामक जूतों के शोरूम में अचानक आग लग गई, जिसमे लाखों का सामान जल कर राख हो गया। देर रात लगी आग की सुचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची और 5 घंटे की कड़ी मशक्क़त के बाद जा कर आग पर काबू पाया गया।
मौके पर मौजूद व्यक्ति ने बताया कि आग ढाई बजे के करीब लगी जिसमे करीब 80% सामान जल चूका है।
वहीँ आग बुझाने में गीता गोपाल के वालंटियरों ने भी मदद की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
