Monday , 27 July 2026

संदिग्ध परिस्थितियो महिला की हुई मौत, ससुराल वालों पर लगा दहेज़ प्रताड़ना का आरोप

टोहाना : गांव अकांवाली में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मे हुई मौत का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक महिला के परिजनों ने इसे  दहेज़ का मामला बता मृतिका के पति एवं सास पर उसे दहेज़ के लिए तंग किए जाने का आरोप लगाया है,  जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतिका के भाई ने बताया कि बहन का पति उनसे दहेज़ की मांग कर रहा था,और मोटरसाईकिल मांग रहा था। जिसके लिए उसके ससुराल वाले उसे तंग कर रहे थे।
वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया, मृतिका के भाई के बयानों के आधार पर जाँच शुरू कर दी गई है।
मृतिका के घरवालों को फोन पर सुचना मिली थी, कि उसकी बहन की मौत हो गई है, जब वो लोग उसके ससुराल पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि, बहन फंदे से लटकी हुई थी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *