जींद : दर्शकों से खचाखच भरे जींद के एकलव्य स्टेडियम में एक करोड़ रुपये के प्रथम इनाम वाली नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में सर्विसिज की टीम चैंपियन बनी। ‘प्रो कबड्डी” में पिछले तीन बार से चैंपियन पटना पायरेटस के कोच राममेहर सिंह की अगुआई में ‘उतरी सर्विसिज’ की टीम ‘इंडियन रेलवे’ पर शुरू से भारी रही। फिर भी मुकाबला कांटे का रहा और अंत में इंडियन रेलवे की टीम मात्र एक अंक से हारकर दूसरे नंबर पर रही,जिसे 50 लाख रुपये की राशि इनाम में दी
गई। तीसरे नंबर पर रही हरियाणा की टीम को 25 लाख रुपये और उत्तर प्रदेश की टीम को 11 लाख रुपये की राशि मिली। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह, खेल मंत्री अनिल विज, परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, खेल निदेशक जगदीप सिंह ने विजेता टीमों को इनाम दिए।
इंडियन रेलवे और सर्विसिज के बीच फाइनल मुकाबला काफी रोचक रहा। मैच में कई बार उतार-चढ़ाव आए। दोनों टीमों के खिलाडिय़ों ने विजेता बनने के लिए पूरा जोर लगा दिया। सर्विसिज के मोनू गोयत और जयदीप ने शानदार खेल दिखाते हुए टीम की बढ़त बनाए रखी। मोन ने शानदार रेड डालने के साथ अच्छी कैच भी मारी। सर्विसिज की जीत में सुपर टैकल भी अहम भूमिका रही। जयदीप ने दो बार सुपर टैकल मारे। जब मैट पर तीन या उससे कम खिलाड़ी होते हैं और वे रेडर को पकड़ लेते हैं तो दो अंक मिलते हैं। जयदीप और महेंद्र ने दो-दो बार सुपर टैकल लगाए। इससे सर्विसिज का स्कोर बोर्ड लगातार बढ़ता रहा। आखिर तक यह अंतर आगे रहा। अंत के दो मिनट में दोनों टीमों के स्कोर में छह अंकों का अंतर था। रेलवे 31-37 से पिछड़ रही थी। तब इंडियन रेलवे के खिलाडिय़ों ने अच्छा खेल दिखाया और स्कोर को सर्विसिज के करीब ला दिया। मैच के आखिरी 15 सेकेंडों में रेलवे के शानदार प्रदर्शन से उसका स्कोर 36 पर आ गया। आखिर दो सेकेंड में सर्विसिज का खिलाड़ी रेड डालकर पाले में आया तभी रेफरी ने सीटी बजा दी और सर्विसिज की टीम चैंपियन बनी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
