Saturday , 12 September 2026

आगामी 20 फरवरी को पूर्ण रूप से चक्का जाम करेगें रोडवेज कर्मचारी

गोहाना सब डिपो में कर्मचारियों की गेट मीटिंग को सम्बोधित करने पहुंचे रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र धनखड़
इस दौरान अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि अगर इस हड़ताल में शामिल हो रहे किसी कर्मचारी को सरकार ने प्रताड़ित करने का काम किया तो ये एक दिन की सांकेतिक हड़ताल अनिश्चितकालीन में तबदील कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों की कई मांगे लम्बित है जिन पर सरकार ने अभी तक कोई ध्यान नही दिया है। वादा करने के बावजूद सरकार रोडवेज का निजीकरण करने में लगी है। जिसे कर्मचारी किसी भी सूरत में बर्दाशत नही करेंगे। वीरेन्द्र धनखड़ ने बताया कि सरकार चाहती है कि वोल्वो बसों पर सहायक चालक रोडवेज का हो और मुख्य चालक व बस निजी हो ऐसी स्थिति को रोडवेज कर्मचारी नही होने देंगे। सरकार हरियाणा रोडवेज में नई बसें शामिल करें और वोल्वो चलानी है तो वो भी सरकार खरीदे। आगामी 20 फरवरी की हड़ताल में रोडवेज कर्मचारी पूर्ण रूप से चक्का जाम रखेंगे। इस मौके पर  दीपक बल्हारा, दिलबाग मलिक, बालकराम, संदीप लठवाल, महताब, देवराज, कृृष्ण, देवेन्द्र हुड्‌डा, दिनेश, संजय गंगाना, सुरेश नेहरा, प्रवीन मलिक, राहुल, सोनू बुसाना, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *