चंडीगढ,16फरवरी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डाॅ अशोक तंवर ने गुरूवार को जींद में आयोजित भाजपा की युवा हुंकार रैली पर शुक्रवार को कहा कि भाजपा का जो पिंडदान वर्ष 2019 में होना था वह अमित शाह ने डेढ साल पहले ही कर दिया। उन्होंने कहा कि रैली में बहुत कम उपस्थिति यही दिखाती है कि पिंडदान की भूमि पांडु पिंडारा में भाजपा का पिंडदान किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
तंवर ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जींद रैली को भाजपा ने युवा हुंकार रैली नाम दिया था लेकिन इसमें हुकार कहीं नहीं दिखाई दी। यह रैली भाजपा के लिए हुकार के बजाय खूंख्वार साबित हुई। रैली में उपस्थिति इतनी कम थी कि साफ दिखाई दे रहा था कि जनता का भाजपा सरकार से मोहभंग हुआ है। रैली ने बन्द मुट््ठी को खोलकर रख दिया।
हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साईकिल यात्रा 5 मार्च से
उन्होंने कहा कि रैली के मंच पर भी गुटबाजी दिखाई दे रही थी। जो मंत्री और नेता मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे वे एक दूसरे को ठेलते दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि वे अमित शाह को काले झंडे दिखाने जा रहे थे लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक लिया गया। तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कोई वायदे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि आगामी पांच मार्च से कालका-पिंजौर से कांग्रेस की हरियाणा बचाओ,परिवर्तन लाओ रैली शुरू होगी। इसका पहला चरण करीब 12 दिन का होगा और करीब छह-सात चरण में यात्रा पूरी होगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
