Saturday , 3 October 2026
भिवानी के पोकरवास के पास भीषण सड़क हादसा
भिवानी के पोकरवास के पास भीषण सड़क हादसा

भिवानी के पोकरवास के पास भीषण सड़क हादसा, महिला और 4 साल के बच्चे की मौ*त

भिवानी: भिवानी के पोकरवास के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक क्विड कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला और 4 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नरहड़ पीर से लौट रहे थे पांच लोग

मिली जानकारी के अनुसार, क्विड कार में कुल पांच लोग सवार थे। सभी लोग नरहड़ पीर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पोकरवास के पास कार की ट्रक से टक्कर हो गई।

हादसे में 58 वर्षीय सुलोचना और 4 वर्षीय आरव की मौत हो गई।

9 महीने की गर्भवती महिला समेत तीन घायल

हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में 9 महीने की गर्भवती रश्मि, 35 वर्षीय अंजली और करीब 40 वर्षीय कार चालक कर्मबीर शामिल हैं। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार सभी लोग गांव मंढाना के रहने वाले हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। फिलहाल टक्कर किस वजह से हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

दो लोगों की मौत और तीन लोगों के घायल होने की खबर के बाद गांव मंढाना में शोक का माहौल है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *