नोएडा, 13 फरवरी : थाना इकोटेक तीन क्षेत्र के कुलेसरा पुस्ते के पास रहने वाली एक महिला की ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। थाना इकोटेक तीन के थानाध्यक्ष के राणा ने बताया कि महिला के पिता मोहम्मद ईशा ने अपनी बेटी के ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि उन लोगों ने महिला की हत्या की और उसके शव को जला दिया। घटना के बाबत मृतका के पिता ने थाना इकोटेक 3 में मुकदमा दर्ज कराया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राणा ने बताया कि मोहम्मद ईशा ने थाने में बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 26 वर्षीय बेटी आसमां की उसके पति हजरत और ससुराल पक्ष के अब्दुल तथा अशरफ ने 6 फरवरी को हत्या कर दी और उसके शव को जला दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
