चंडीगढ़, 25 जुलाई: हरियाणा के श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल विज की पहल पर अंबाला से मथुरा-वृंदावन के लिए सीधी एसी बस सेवा शुरू कर दी गई है। अब श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की नगरी तक पहुंचने के लिए बीच रास्ते में बस बदलने की जरूरत नहीं होगी। नई सेवा से यात्रा अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और आरामदायक हो जाएगी। हरियाणा रोडवेज की यह एसी बस प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे अंबाला छावनी बस अड्डे से रवाना होगी और लगभग दोपहर 2:30 बजे मथुरा-वृंदावन पहुंचेगी। वापसी में बस रात 8:30 बजे मथुरा से चलेगी और करीब नौ घंटे बाद अंबाला पहुंचेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इन शहरों से होकर गुजरेगी बस
यह बस अंबाला से चलकर करनाल, पानीपत, दिल्ली, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पलवल होते हुए लगभग 395 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस सेवा का लाभ अंबाला के अलावा पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को भी मिलेगा। हरियाणा रोडवेज ने इस रूट पर दो एसी बसें आरक्षित की हैं, जिन्हें बारी-बारी से संचालित किया जाएगा ताकि सेवा बिना किसी बाधा के नियमित रूप से जारी रहे। यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए पेयजल की व्यवस्था भी बस में उपलब्ध रहेगी। अब तक अंबाला से मथुरा-वृंदावन जाने वाले यात्रियों को दिल्ली या अन्य शहरों में बस बदलनी पड़ती थी, जिससे समय और पैसा दोनों अधिक खर्च होता था। नई सीधी बस सेवा शुरू होने के बाद यह परेशानी पूरी तरह खत्म हो जाएगी और श्रद्धालु सीधे अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
श्रद्धालुओं ने जताया आभार
नई बस सेवा शुरू होने पर श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। सूरज राणा, सुनील चोपड़ा, अजय कपूर, रमेश डांग, विशाल और विजय सहित कई श्रद्धालुओं ने इस सुविधा के लिए परिवहन मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे धार्मिक यात्रा पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और आरामदायक हो जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
