Thursday , 29 October 2026
हिमाचल में बादल फटा: मंडी में तबाही, 2 की मौत, 20 गाड़ियां दबीं; चंडीगढ़-मनाली और मंडी-जोगिंदरनगर फोरलेन बंद

हिमाचल में बादल फटा: मंडी में तबाही, 2 की मौत, 20 गाड़ियां दबीं; चंडीगढ़-मनाली और मंडी-जोगिंदरनगर फोरलेन बंद

मंडी, 29 जुलाई 2025 — हिमाचल प्रदेश एक बार फिर मानसून की तबाही का गवाह बना है। सोमवार देर रात मंडी जिले में बादल फटने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। जेल रोड के साथ लगते नाले ने रात 3 बजे अपना रौद्र रूप दिखाया, जिससे आसपास के घरों में मलबा घुस गया। इस आपदा में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 लोगों को पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन क्षतिग्रस्त, कई हिस्सों में आवागमन ठप

भारी बारिश और मलबे के चलते चंडीगढ़-मनाली फोरलेन कई जगहों पर पूरी तरह बंद हो चुका है। 4 मील, 9 मील और दवाड़ा में फोरलेन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दवाड़ा में तो सड़क का नामोनिशान तक मिट चुका है। वहीं, मंडी-जोगिंदरनगर फोरलेन लवांडी ब्रिज के पास लैंडस्लाइड के कारण बंद हो गया है।

रातभर बारिश से मुश्किलें बढ़ीं, 20 गाड़ियां मलबे में दबीं

मंडी शहर के विभिन्न हिस्सों में 20 से अधिक गाड़ियां मलबे में दब गई हैं। रात 11 बजे से जारी भारी बारिश ने फोरलेन की बहाली के काम में अड़चनें पैदा कर दी हैं। सुकेती खड्ड उफान पर है, जिसका पानी और मलबा कई घरों में घुस गया है।


मौसम विभाग का अलर्ट: और भी जिलों में खतरे की घंटी

मौसम विभाग ने मंडी के साथ-साथ कुल्लू और कांगड़ा जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड, लैंडस्लाइड और वाटर लॉगिंग की चेतावनी दी गई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *