Saturday , 12 September 2026
हरियाणा

हरियाणा राजभवन में हरियाली तीज का भव्य आयोजन, राज्यपाल ने कलाकारों को 4 लाख रुपये देने की घोषणा की

चंडीगढ़, 27 जुलाई: हरियाणा राजभवन में हरियाली तीज का पर्व पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और तीज को संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और हरियाणा राज्य गीत से हुई। इसके बाद “सावन की रुत आई” जैसे हरियाणवी गीतों और पंजाबी लुड़ी पर सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

राजभवन परिसर को रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया था, महिलाओं और बच्चों के लिए पारंपरिक झूले, मेंहदी-चूड़ी की स्टॉल, और पारंपरिक व्यंजनों ने पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम में राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी, मंत्री श्रुति चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

हरियाणा की लोकसंस्कृति से सराबोर प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर राज्यपाल ने कला एवं संस्कृति विभाग और कलाकारों को 4 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *