Thursday , 29 October 2026

हरियाणा में 28 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा भव्य तीज महोत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि

चंडीगढ़, 26 जुलाई: हरियाणा में इस बार 28 जुलाई, सोमवार को बड़े उत्साह और उल्लास के साथ तीज महोत्सव मनाया जाएगा। यह पर्व रंग-बिरंगे झूले, पारंपरिक लोकगीत और स्वादिष्ट पकवानों से भरपूर होगा, जिसमें महिलाएं खास तौर पर अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखते हुए हर्षोल्लास के साथ हिस्सा लेंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार सिरसा में आयोजित समारोह में शामिल होंगे, जबकि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह रेवाड़ी में, शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा फतेहाबाद में, राजस्व मंत्री श्री विपुल गोयल झज्जर में, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा सोनीपत में और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा हिसार में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

 

इसके अतिरिक्त, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी भिवानी में तथा स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव नारनौल में आयोजित कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगी। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा भी जींद में आयोजित तीज समारोह में भाग लेंगे।

राज्य सरकार ने सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तीज महोत्सव को पारंपरिक रीति-रिवाजों और पूरे उत्साह के साथ मनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएं। प्रशासन को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि आयोजन में आमजन विशेषकर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी हो।

 

तीज महोत्सव हरियाणा की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, जो सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक धरोहर को मजबूती प्रदान करता है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *