मथुरा, 19 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में आज सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग हादसों ने कोहराम मचा दिया। एक ही दिन में हुए इन दर्दनाक हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसों की खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट हो गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पहला हादसा: तेज रफ्तार ईको कार ट्रक में घुसी, 6 की मौत
पहला और सबसे बड़ा हादसा माइलस्टोन 140 के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार ईको कार एक ट्रक में जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दूसरा हादसा: माइलस्टोन 131 पर पलटी प्राइवेट बस, 8 घायल
दूसरा हादसा माइलस्टोन 131 पर हुआ, जहां एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सभी यात्री मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और बस किसी धार्मिक यात्रा पर थी।
घटनास्थल पर पहुंचे DM और SSP
घटना की जानकारी मिलते ही मथुरा के जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस के ज़रिए अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एसएसपी श्लोक कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा:
“दोनों हादसे यमुना एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग जगहों पर हुए। हमने घायलों को प्राथमिकता पर इलाज दिलवाया है। हादसों के कारणों की गहन जांच की जा रही है।”
मृतकों में एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल
ईको कार में सवार सभी लोग आगरा से नोएडा की ओर जा रहे थे। मृतकों में एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद उनके गांव और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
