Friday , 11 September 2026
पाकिस्तान प्रेम में प्यासा हरियाणा?

CM भगवंत मान को अनिल विज ने दी सलाह, बोले-मनोचिकित्सक से करवाएं अपनी जांच !

अंबाला , 11 जुलाई 2025 — पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज के बीच एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज मीडिया से बातचीत के दौरान भगवंत मान को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें ‘‘मनोचिकित्सक से अपनी जांच करवा लेनी चाहिए’’।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विज ने यह प्रतिक्रिया भगवंत मान के हालिया बयान पर दी जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अफ्रीकी देश घाना यात्रा पर तंज कसते हुए कहा था कि “140 करोड़ की आबादी छोड़कर पीएम 10 हजार की आबादी वाले देश में चले गए और वहां उन्हें सर्वोच्च पुरस्कार भी मिल गया।”

इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए विज ने पलटवार किया, “क्या घाना, त्रिनिदाद जैसे देश देश नहीं हैं? क्या उनके साथ हमारे अच्छे संबंध नहीं होने चाहिए? प्रधानमंत्री हर देश में भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं और उन्हें जो सम्मान मिल रहा है वह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। ऐसे में भगवंत मान का यह बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अपरिपक्व है।”

कांग्रेस नेता सुरजेवाला पर भी निशाना

अनिल विज ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा, “जिस तरह छोटे बच्चे सुबह उठकर दूध के लिए रोते हैं, उसी तरह सुरजेवाला भी हर सुबह उठते ही रोना शुरू कर देते हैं।”

विपक्ष पर एक साथ हमला

अनिल विज के इस बयान से एक बार फिर साफ हो गया है कि भाजपा नेता विपक्ष के नेताओं के खिलाफ हमलावर रुख बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश को नीचा दिखाने वाली राजनीति अब जनता स्वीकार नहीं करेगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *