Friday , 30 October 2026
हरियाणा में इनेलो का बड़ा ऐलान

बिजली, भ्रष्टाचार और SYL पर INLD का बड़ा ऐलान – पंचकूला में होगा प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

चंडीगढ़| 30 जून 2025 :  हरियाणा की राजनीति में इनलो (इंडियन नेशनल लोकदल) ने एक बार फिर से आक्रामक रुख अपना लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार को जमकर घेरा और बिजली दरों से लेकर कानून-व्यवस्था और HAU घोटाले तक कई मुद्दों पर सरकार को आड़े हाथों लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिजली बिलों पर हल्ला बोल, कल पंचकूला में बड़ा प्रदर्शन

अभय चौटाला ने कहा कि हाल ही में बिजली के टैरिफ में बढ़ोतरी ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने दावा किया कि कई लोगों के बिजली बिल चार गुना तक बढ़ गए हैं, जबकि बिजली मंत्री यह कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि कोई वृद्धि नहीं की गई है।

“हमने फैसला किया है कि कल पंचकूला में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन करेंगे और सरकार को चेताएंगे। इनेलो ही जनता की सच्ची आवाज है जो हर मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरती है,” अभय चौटाला ने कहा।

कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

अभय चौटाला ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यमुनानगर जैसे शांत जिले में भी अपराध बढ़ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या को लेकर कार्रवाई न होने पर सरकार की आलोचना की।

“दो साल हो गए, लेकिन FIR में जिन लोगों के नाम हैं, उन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ये सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है,” उन्होंने कहा।

HAU घोटाले में वाइस चांसलर की गिरफ्तारी की मांग

हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (HAU) में हुए कथित घोटाले पर भी इनेलो प्रमुख ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने तीन मंत्रियों की कमेटी जरूर बना दी, लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

“वाइस चांसलर के पास इतनी ताकत है कि सरकार भी उसके सामने बेबस है। सरकार सिर्फ बातें करती है, काम कुछ नहीं होता। हम मांग करते हैं कि HAU के VC को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।”

SYL मुद्दे पर फिर गरजे अभय चौटाला

अभय चौटाला ने SYL नहर को लेकर होने वाली बैठक पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि पंजाब हमेशा यही कहता है कि उनके पास पानी नहीं है।

“जब तक इनेलो की सरकार नहीं आएगी, SYL का पानी हरियाणा को नहीं मिलेगा। भाजपा और कांग्रेस इस मुद्दे पर केवल राजनीति करती हैं, समाधान नहीं देतीं।”

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *