गुरुग्राम: शहर के सेक्टर-29 स्थित चंचल ढाबे के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय LLB छात्र हर्ष सिंघाल की जान चली गई। घटना देर रात की है जब हर्ष अपने दोस्त के साथ डिनर के बाद ढाबे के बाहर खड़ा था। उसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉडा कार ने दोनों को टक्कर मार दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हादसे में हर्ष की मौके पर मौत, दोस्त को मामूली चोटें
प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, कार की स्पीड इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही हर्ष सड़क पर कई फीट दूर जा गिरा और गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उसका दोस्त किस्मत से बच गया और उसे मामूली चोटें आई हैं।
CCTV फुटेज में कैद हादसा, कार चालक फरार
पुलिस को घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरों से मिली फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि स्कॉडा कार सीधे हर्ष और उसके दोस्त को टक्कर मारती है और बिना रुके मौके से फरार हो जाती है।
इस आधार पर पुलिस ने गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए कार मालिक और ड्राइवर की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
