हैकर्स की तरफ से पिछले 24 घंटे में कई भारतीय हस्तियों के ट्विटर अकाउंट हैक किए गए हैं। अब हैकर्स ने बीजेपी नेता राम माधव का भी ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। इससे पहले राज्यसभा सांसद स्वपनदास गुप्ता और अभिनेता अनुपम खेर का भी अकाउंट हैक किया गया था। टर्किश साइबर आर्मी ने राम माधव के ट्विटर अकाउंट हैक करने का दावा किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आपको बता दें कि कुछ ही देर पहले बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर का भी ट्विटर अकाउंट हैक किया गया था। अनुपम खेर ने खुद जानकारी देते हुए कहा था कि मेरा ट्विटर हैक हो गया है। इस बारे में भारत के कुछ दोस्तों से मुझे पता चला। मैं अभी लॉस एंजिलिस में हूं। इस बारे में ट्विटर से मेरी बात हो गई है। अनुपम खेर के अकाउंट पर भी I LOVE PAKISTAN लिखा गया था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
