अमृतसर, पंजाब – रविवार सुबह अमृतसर के अनगढ़ इलाके में एक पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब फैक्ट्री में काम चल रहा था। हैरानी की बात यह है कि यह फैक्ट्री एक रिहायशी मकान में अवैध रूप से चल रही थी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!केमिकल के कारण आग पर काबू नहीं
दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील केमिकल्स के कारण आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो रहा है। अभी तक 5 से ज्यादा फायर टेंडर आग बुझाने में लगे हैं और फोम तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
रिहायशी इलाका खतरे में
फैक्ट्री जिस इमारत में चल रही थी, वह रिहायशी इलाके में स्थित है। आग लगते ही आसपास के घरों को खाली करवा दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें पहले कभी नहीं पता चला कि इतने खतरनाक केमिकल्स उनके आस-पास मौजूद हैं।
चश्मदीद बोले – “भयानक था मंजर”
आसपास रहने वाले एक स्थानीय निवासी ने बताया,
“सुबह जोरदार धमाके जैसी आवाज़ आई। बाहर निकल कर देखा तो फैक्ट्री से काले धुएं के गुबार उठ रहे थे। हम सब डर गए और फौरन पुलिस व दमकल विभाग को बुलाया।”
पुलिस जांच में जुटी, फैक्ट्री की वैधता पर सवाल
मौके पर पहुंचे एसीपी जसपाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा,
“यह फैक्ट्री लीगल है या अवैध रूप से चलाई जा रही थी, इस पर जांच की जा रही है। अगर नियमों का उल्लंघन हुआ है तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
मृतक की शिनाख्त जारी
फिलहाल मृतक की पहचान और उसके परिवार से संपर्क किया जा रहा है। घायलों को अमृतसर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
