Sunday , 13 September 2026
पीएम मोदी ने चिनाब पुल का उद्घाटन किया

PM MODI ने चिनाब पुल का उद्घाटन किया, वंदे भारत ट्रेन से कश्मीर घाटी का सफर होगा आसान और तेज़

जम्मू-कश्मीर,06 जून 2025 : पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इतिहास रचा। उन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल, चिनाब ब्रिज का भव्य उद्घाटन किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह पुल न केवल तकनीकी दृष्टि से अनूठा है, बल्कि कश्मीर घाटी को पूरे भारत से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। चिनाब पुल पर पहुंचकर पीएम मोदी ने यूएसबीआरएल (उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक) परियोजना की प्रदर्शनी देखी और परियोजना पर काम कर रहे कर्मियों से बातचीत की।

चिनाब पुल और अंजी ब्रिज की खासियत:
चिनाब पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है, जबकि अंजी ब्रिज देश का पहला ऐसा रेलवे ब्रिज है जो केबल स्टेड तकनीक पर बनाया गया है। ये पुल न केवल कश्मीर की भौगोलिक बाधाओं को पार करेंगे, बल्कि व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी एक नई दिशा देंगे।

46 हजार करोड़ की परियोजना और वंदे भारत ट्रेन:
पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में कुल 46 हजार करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें से सबसे खास है वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जिसका उद्घाटन पीएम मोदी ने कटरा से श्रीनगर के लिए किया।

इस ट्रेन से जम्मू से श्रीनगर का सफर मात्र 3 घंटे का रह जाएगा, जो पहले 7-8 घंटे का था। वंदे भारत ट्रेन में हाईटेक सुविधाएं, जैसे एंट्री फीज़िंग तकनीक, सब ज़ीरो कंडीशन में हीटिंग सिस्टम, 360 डिग्री घूमने वाली सीटें, USB चार्जिंग पोर्ट, और शुद्ध शाकाहारी व स्थानीय व्यंजनों का स्वाद मिलेगा।

कश्मीर घाटी के लिए बदलाव की हवा:
इस परियोजना से कश्मीर की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन, व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा।

पीएम मोदी के इस दौरे को क्षेत्र में विकास और शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *