Saturday , 12 September 2026
हरियाणा सचिवालय और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

हरियाणा सचिवालय और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

चंडीगढ़, 30 मई 2025 — हरियाणा सचिवालय और मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी के बाद चंडीगढ़ में हड़कंप मच गया है। गुरुवार सुबह एक अज्ञात कॉल के जरिए हरियाणा सचिवालय और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई। इस गंभीर खतरे को देखते हुए दोनों स्थानों को तुरंत खाली करा लिया गया है और सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिलते ही CISF, हरियाणा पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस और सीआईडी की टीमें सक्रिय हो गईं। डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल यूनिट के साथ सुरक्षा बलों ने सचिवालय परिसर को चारों ओर से घेर लिया। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तैनात कर दी गईं। सूत्रों के मुताबिक, धमकी में IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाने की बात कही गई थी।

गुरु अर्जुन देव की जयंती होने के कारण सचिवालय में सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम थी, जिससे खाली कराना अपेक्षाकृत आसान रहा। फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन जांच-पड़ताल पूरी गंभीरता से जारी है।

इसी तरह, मुख्यमंत्री आवास को भी तत्काल खाली कराया गया और वहां भी सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

यह पहला मौका नहीं है जब हरियाणा को ऐसी धमकी मिली हो। हाल ही में फतेहाबाद के लघु सचिवालय और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। तब भी सर्चिंग ऑपरेशन चला लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *