कुरुक्षेत्र : यहां के शाहाबाद उपमंडल में बीजेपी सांसद धर्मबीर के भांजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। पीडब्लूडी में एसडीओ पद पर तैनात आशीष सहरावत कार में सवार होकर लाडवा से पंचकूला जा रहा था। अचानक से उसकी कार के आगे नीलगाय आ गई, जिसके कारण हादसा हुआ। आशीष की पत्नी भी साथ थी, जो गंभीर रुप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है। घटना शनिवार रात की है। आशीष सहरावत अपनी पत्नी के साथ लाडवा से पंचकूला जा रहे थे। शाहाबाद के पास अचानक से गाड़ी के सामने नीलगाय आ गई। इस वजह से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े बिजली के खंबे से जा टकराई। इसके बाद बिजली का खंभा कार के ऊपर गिर गया। इसमें आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई। मृतक आशीष की दो महीने पहले शादी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही सांसद धर्मबीर अलसुबह कुरुक्षेत्र पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
