भिवानी, 30 अप्रैल – राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने आज भिवानी में आयोजित टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम में शिरकत करते हुए एक साथ पानी विवाद, पाकिस्तान और स्वास्थ्य मिशन पर कई अहम बयान दिए। उन्होंने पाकिस्तान पर सख्त शब्दों में निशाना साधा और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पानी के मुद्दे पर “राजनीति प्रेरित बयानबाजी” का जिम्मेदार ठहराया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
“हरियाणा के हिस्से का पानी रोका, झूठ की राजनीति कर रहे भगवंत मान”
किरण चौधरी ने कहा कि हरियाणा का 8,500 क्यूसिक पानी उसका अधिकार है, जिसमें से आधे से ज्यादा पानी रोक दिया गया है।उन्होंने आरोप लगाया“जब दिल्ली में AAP की सरकार थी, तो पंजाब मजबूर होकर पानी भेजता था। अब खुद की सरकार नहीं रही, तो पानी रोक दिया। भगवंत मान झूठ के पुलिंदे हैं, दिल्ली चुनाव के दौरान हरियाणा पर झूठे आरोप लगाए – जनता ने उन्हें करारा जवाब दे दिया। उन्होंने कहा कि पानी किसी एक राज्य का नहीं, पूरे क्षेत्र का अधिकार है – पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान सबका।“अब कहा जा रहा है कि एक बूंद भी नहीं देंगे – यह अराजकता फैलाने का प्रयास है।
पाकिस्तान को मिलेगा करारा जवाब
पाकिस्तान पर टिप्पणी करते हुए सांसद ने कहा “हिंदुस्तान निश्चित तौर पर करारा जवाब देगा। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में बेहद सख्त हैं। पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि वह याद रखेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
