Sunday , 26 July 2026

अनुष्का ने खास अंदाज में कोहली को दी बधाई

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शानदार परफॉर्म किया और टीम को 6 विकेट से जिता दिया। इस जीत के बाद जहां एक तरफ भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य और खेल प्रशंसक काफी खुश थे, वहीं दूसरी तरफ इस जीत के लिए और कप्तान विराट कोहली के लिए कोई और भी था जो कि बहुत खुश दिखाई दिया। वह कोई और नहीं बल्कि उनकी बीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हैं। सोशल मीडिया पर विराट ट्रेंड कर रहे थे औऱ एेसे में अनुष्का क्यों पीछे रहती। उन्होंने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विराट की सेंचुरी के बाद अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी में कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिससे पता चलता है कि उन्होंने अपने शौहर की सेंचुरी और टीम इंडिया की जीत का जश्न कैसे मनाया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *